राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय अधिवेशन में जुटे देश भर के कवि एवं साहित्यकार। राष्ट्र की प्रति युवाओं में राष्ट्र प्रेम जागृत कर रहा है राष्ट्रीय कवि संगम

Views

दीपक विश्वकर्मा(BIHARTV):

राष्ट्रीय कवि संगम बिहार इकाई के द्वारा नालंदा की धरती पर तृतीय प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन शहर के महादेव मैरिज हाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल , राष्ट्रीय मंत्री सह बिहार प्रांत प्रभारी दिनेश देवघरिया, प्रसिद्ध हास्य कवि सह मुख्य सलाहकार शंभू शिखर, एस बी आई पटना के महाप्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, एस बी आई के क्षेत्रीय प्रबंधक साधन कुमार सिंह,राष्ट्रीय कवि संगम बिहार प्रांत के पूर्व महासचिव सह सलाहकार अविनाश कुमार पांडेय, प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाकर कुमार राय महादेव मैरिज हाल के निदेशक ऋषभ राज जी किड्स केयर कान्वेंट की प्राचार्या नूतन कुमारी एवं निदेशक विनय कुमार द्वारा द्वारा किया गया। मंच का संचालन युवा कवि सह प्रांतीय महामंत्री संजीव कुमार मुकेश ने किया।

इस अवसर पर काव्यार्पण स्मारिका 2021 का लोकार्पण किया गया जिसका सम्पादन डॉ गोपाल निर्दोष ने किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के  राजस्व व भूमी सुधार मंत्री राम सुरत राय रहे। कार्यक्रम का संचालन बिहार प्रांत के महासचिव संजीव कुमार मुकेश ने किया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाकर कुमार राय द्वारा स्वागत संबोधन किया गया। अपने संबोधन में उन्होने ने कहा की," 


राष्ट्रीय मंत्री सह प्रांत प्रभारी दिनेश देवघरिया ने अपने संबोधन कहा राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री ने कहा राष्ट्रीय कवि संगम एक विचारधारा है कविता के माध्यम से नई पीढ़ी को राष्ट्र जागरण के लिए प्रेरित करना।  उनकी पंक्ति -

"सिंह  नहीं  डरा  करते हैं, कभी ख़ून  की होली  से।

हम बम भोले करने वाले, क्या डरना बम गोली से।

नहीं पूजते  हैं हम  केवल- नदियों, पेड़, पहाड़ों को 

शस्त्रों  को भी पूजा  करते  अक्षत, चंदन, रोली से।"

पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा ।


बिहार प्रांत के  मुख्य सलाहकार शम्भू शिखर जी ने युवाओं को साहित्य के प्रति जागरूक किया।


एस बी आई के महाप्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता ने कहा की जहाँ न पहुंचे रवि वहाँ पहुँचे कवि। उन्होंने राष्ट्रीय कवि संगम के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। 


इसके बाद किड्ज़ केयर कोनवेंट के बच्चों द्वारा स्वागत गान व सरस्वती वन्दना किया गया और नालंदा गान कुमार राकेश रितु राज द्वारा किया गया।


इसके बाद राष्ट्रीय कवि संगम के द्वारा आयोजित राम काव्य पाठ प्रतियोगिता के प्रथम 6 प्रतिभागियों का सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री राम सुरत राय द्वारा राशि, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर किया गया और उनका राम पर काव्य पाठ हुआ।

तत्पश्चात प्रांतीय पदाधिकारियों का सम्मान बिहार सरकार के मंत्री राम सुरत राय व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल द्वारा किया।


इसके बाद अतिथियों का उद्बोधन हुआ।राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा राष्ट्रीय कवि संगम का उद्देश्य राष्ट्र जागरण धर्म हमारा के उद्देश्य को लेकर कृत संकल्पित है। राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र के जागरण में युवाओं को जोड़ना, साहित्य के प्रति अनुराग लाना है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री राम सुरत राय ने अपने उद्बोधन ने कहा की मेरे जीवन का यह पहला कार्यक्रम है जिसमें सभी श्रोता भी कवि ही है। तमाम अधिवेशन में जाने का सौभाग्य मिला पर आज परम सौभाग्य मिला है राष्ट्रीय कवि संगम के अधिवेशन में आकर।


संजीव कुमार मुकेश ने राम पर अपनी कविताओं से माहौल राममय कर दिया। उन्होंने सुनाया-

चौखट-चौखट डेउढी-डेउढी

कण-कण में सिय-राम बसे

हर मन के मंदिर की मूरत,

जन-जन में प्रिय राम बसे.....


जात धरम में राम न बांटो

ना बांटो किसी भाषा में

राम को राम से राम ही जानों

राम के ही परिभाषा में

सरयुग तट से नीरनिधि तक

सबके हिय-पिय राम बसे

हर मन के मंदिर की मूरत,

जन जन में प्रिय राम बसे


इनका हुआ सम्मान-

उमेश प्रसाद उमेश, वरिष्ठ कवि नालन्दा

महेंद्र कुमार विकल, साहित्यकार,नालंदा

श्रेया मुस्कान (सुपौल),

 विशाल कुमार (पटना)

 केशव प्रभकार (बेगूसराय),

 रिया कुमारी (नालंदा), 

अमूल्य कुमार (बेगूसराय), 

नवीन कुमार (नवादा)

ऋषभ राज, नालंदा


राम कव्यपाठ प्रतियोगिता में सफल 6 बच्चों को सम्मान में अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मनित किया गया। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले को 5100, 3100 और 2100 प्रदान किया गया।


कार्यक्रम के प्रथम सत्र का धन्यवाद ज्ञापन नालंदा जिला के अध्यक्ष विनय कुमार कुशवाहा ने किया।


कार्यक्रम के दुसरे सत्र में मंच पर अतिथियों का सम्मान किया गया।

इसके बाद विभिन्न जिलों से आये जिलाध्यक्ष व महासचिव का सम्मान किया ।

तत्पश्चात विभिन्न जिला से कवियों द्वारा काव्यपाठ किया गया। 


इसके मौके पर इसके मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री रवि राज नारायण, प्रांत मंत्री डॉ गोपाल निर्दोष, प्रांत मंत्री डॉ नीरज कुमार सिन्हा,प्रांत मंत्री बृज बिहारी मिश्र,रवि भूषण,कुमार आर्यन कार्यक्रम संयोजक नवनीत कृष्ण, अंकेश कुमार, उमेश प्रसाद उमेष आदी उपस्थित थे।

उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Ads Up

 


Ads Down