दिनभर अलग-अलग बूथों पर जायजा लेते रहे वरीय पदाधिकारी
(सूरज कुमार-BIHARTV24)
नालंदा में छठे चरण का चुनाव बुधवार के दिन संपन्न हुआ। बिहार शरीफ और परवलपुर प्रखंड में मतदाताओं ने वोट डाले। प्रखंड में कुल 129669 मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें महिला मतदाता की संख्या 61288 तथा पुरुष मतदाता की संख्या 68377 है। मतदान के दिन सभी बूथों पर सुरक्षा बलों की सख्त तैनाती रही।
सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही अलग-अलग बूथों पर जिलाधिकारी और एसपी जायजा लेते हुए देखे गए। दोनों प्रखंडों में शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत को प्रशासन ने संपन्न करा लिया। पंचायत वार क्लस्टर सेंटर चिन्हित कर प्रभारी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। कुल 21 क्लस्टर बनाए गए थे जिसमें 240 बूथ पर चुनाव हुआ। कहीं-कहीं बायोमेट्रिक में थंब इंप्रेशन में देरी के कारण लाइन लंबी देखी गई। मतदाताओं में मतदान के लिए गजब का जोश देखा गया।
NEXT: फ्रेंडली ग्रुप के सदस्यों ने स्लम बस्ती में बांटे फूड पैकेट।