नालंदा - शादी की मंडप पहुंचने से पहले हत्यारोपी दूल्हा पहुंचा जेल

Views

 


बिहारशरीफ :(BiharTv24.in)

नालन्दा: हिलसा थाना क्षेत्र के मोमिन्दपुर गांव में वर्ष 2015 में संम्पति बंटवारा को लेकर अपनों का कत्ल करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण ने बताया कि संम्पति बंटवारा को लेकर संजय शर्मा उर्फ मुनचुन की गला घोंटकर हत्या कर शव को जला दिया था। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी संगीता कुमारी ने चार को नामजद अभियुक्त बनाया था। कांड दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे। 

NEXT: नालंदा : जिले के मानपुर थाना इलाके के पलटपूरा गांव से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अजय शर्मा व उनके पुत्र मुलुर शर्मा, राजकुमार शर्मा उर्फ गप्पू शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि संजय शर्मा की हत्या के बाद घर छोड़ आरोपी बाहर में शरण ले रखा था। हत्या के आरोपी राजकुमार शर्मा उर्फ गप्पू की शादी महज पांच दिन बाद यानी 19 नवंबर को होनी थी।

शादी के लिये पूरा परिवार जैसे ही गांव में आया। इसकी भनक पुलिस को लगी। इसके बाद पुलिस ने रात में ही तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

NEXT: नालंदा : छठ पूजा के दौरान चोरो ने मचाया जमकर उत्पात, आभूषण और किराना दुकान से उड़ाया 5 लाख की संपत्ति

उन्होंने बताया कि राजकुमार शर्मा उर्फ गप्पू पहले फ्रॉड के मामले में जेल जा चुका है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी से जहां पुलिस को बड़ी राहत मिली है। वहीं न्याय के लिये दर दर भटक रही मृतक मासूम बेटी व पत्नी को न्याय मिलने की आस जगी है।

घर मे चल रही थी शादी की तैयारी दूल्हा पहुंचा हवालात

हत्यारोपी राजकुमार शर्मा उर्फ गप्पू की 19 नवंबर को शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। दो दिन बाद से घर में शहनाई गूंजने लगती। लेकिन, मंडप पहुंचने के पहले दूल्हा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हत्यारोपी दूल्हा की गिरफ्तारी के बाद इलाके में इसकी खुब चर्चा हो रही है।

NEXT: नालंदा मे हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए वीडियो हुआ वायरल, एसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज

NEXT: नालंदा : बॉयफ्रेंड के साथ छठ का प्रसाद खाने निकली लड़की के साथ गैंगरेप, दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया

विज्ञापन के लिए संपर्क करें :

प्राइवेट स्कूल , रेस्टोरेंट , शोरूम , कोचिंग इंस्टिट्यूट, टेक्सटाइल कंपनी , डिटर्जेंट कंपनी जैसे बिज़नेस को सस्ती कीमतों में प्रमोट करने के लिए आज ही संपर्क करें।  WhatsApp No- 9507698207

नालंदा की हर खबर सबसे पहले देखे हमारे न्यूज़ वेबसाइट BiharTV24.in और YouTube चैनल BIHAR TV पर।दोस्तों हमारे फेसबुक Page को फॉलो करें और अपने आस-पास की हर छोटी बड़ी खबरों के लिए बिहार टीवी से जुड़े रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Ads Up

 


Ads Down