नालंदा : बॉयफ्रेंड के साथ छठ का प्रसाद खाने निकली लड़की के साथ गैंगरेप, दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया

Views

 


बिहारशरीफ :(BiharTv24)

NALANDA : छठ पूजा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। अपने बॉयफ्रेंड के साथ छठ का प्रसाद खाली निकली लड़की के साथ 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं इन लोगों ने लड़की से दुष्कर्म का वीडियो भी तैयार कर लिया है। घटना थरथरी थाना इलाके के एक गांव की है। 

NEXT: नालंदा : आहार में स्नान करने गये 16 वर्षीय किशोर की डूबने से हुई मौत, परिवार मे मचा कोहराम

घटना के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात चंडी डीह गांव के चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। चंडी-सरमेरा स्टेट हाईवे 78 के किनारे यह घटना हुई है। सूचना पाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसने पीड़िता को खेत से अस्त-व्यस्त हालत में रिकवर किया। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। 

NEXT: नालंदा : छठ पूजा के दौरान चोरो ने मचाया जमकर उत्पात, आभूषण और किराना दुकान से उड़ाया 5 लाख की संपत्ति

बताया जा रहा है कि पीड़िता को उसका बॉयफ्रेंड अपने साथ बाइक पर चंडी ले गया था। चंडी डीह गांव के पास दोनों स्टेट हाईवे के किनारे बैठे थे इसी दौरान में 4 लोग वहां पहुंच गए और गलत हरकत से करने लगे। जब बॉयफ्रेंड और पीड़िता ने विरोध किया तो इन लोगों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। पीड़िता की मां ने थाने में इस मामले को लेकर कम्प्लेन दर्ज कराई है जिसमें 3 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पीड़िता की मां कह रही है कि उसकी बेटी का बॉयफ्रेंड बहला फुसला कर पीड़िता को अपने साथ ले गया और फिर बाकी लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें :

प्राइवेट स्कूल , रेस्टोरेंट , शोरूम , कोचिंग इंस्टिट्यूट, टेक्सटाइल कंपनी , डिटर्जेंट कंपनी जैसे बिज़नेस को सस्ती कीमतों में प्रमोट करने के लिए आज ही संपर्क करें।  WhatsApp No- 9507698207

नालंदा की हर खबर सबसे पहले देखे हमारे न्यूज़ वेबसाइट BiharTV24.in और YouTube चैनल BIHAR TV पर।दोस्तों हमारे फेसबुक Page को फॉलो करें और अपने आस-पास की हर छोटी बड़ी खबरों के लिए बिहार टीवी से जुड़े रहें।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Ads Up

 


Ads Down