मुख्य पार्षद लाडली सिन्हा बर्खास्त, ऊपरी अदालत जाने की बात कही

Views

 


अस्थावां (नालंदा): नगर पंचायत, अस्थावां की मुख्य पार्षद लाडली सिन्हा को बर्खास्त कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पदाधिकारी, नालंदा ने बिहार नगरपालिका अधिनियम-2007 की धारा-18 (1)(m) और धारा-18 (2) के तहत यह कार्रवाई की।

जांच में उनके चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी और दस्तावेजों में गड़बड़ी के आरोप सही पाए गए। आरोप है कि उन्होंने अपने दो बच्चों को जुड़वा बताकर गलत जानकारी दी थी, जबकि दस्तावेजों में भिन्नता मिली।

लाडली सिन्हा ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वे ऊपरी अदालत में अपील करेंगी। उन्होंने कहा, "हमें न्याय मिलेगा, हम इंसाफ के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।"

अब मुख्य पार्षद का पद रिक्त हो गया है और इस पर जल्द चुनाव कराए जाएंगे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Ads Up

 


Ads Down