नालंदा: कड़ाह और भुई गांव में जन सुराज अभियान के तहत सैकड़ों लोगों की सदस्यता

Views


सिलाव (नालंदा), 20 मार्च: जन सुराज विस्तार अभियान के तहत नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के कड़ाह और भुई गांव में सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ली। इस दौरान जन सुराज संगठन के पदाधिकारियों ने अभियान को लेकर लोगों में बढ़ती रुचि और उत्साह की सराहना की।


जन सुराज संगठन के नालंदा जिला उपाध्यक्ष ज़िया उल हक़ ने कहा कि अभियान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा, "हर गांव, हर टोले में लोग बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं। अभियान का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और लोग इसे जनआंदोलन के रूप में देख रहे हैं।"



इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य सैयद मुनीर उर रहमान ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "जनता में प्रशांत किशोर के विचारों और उनके नेतृत्व को लेकर गहरी रुचि है। जन सुराज विस्तार अभियान रोज़ाना एक नया इतिहास लिख रहा है।" उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का समर्थन तेजी से बढ़ रहा है और यह अभियान जनता के बीच एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर रहा है।


अभियान के दौरान कई स्थानीय ग्रामीणों ने अपने विचार साझा किए और जन सुराज से जुड़ने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में संगठन के अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे, जिन्होंने अभियान की रणनीति और आगामी योजनाओं पर चर्चा की।


जन सुराज अभियान के तहत नालंदा जिले में लगातार सभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के अनुसार, आने वाले दिनों में और अधिक गांवों तक इसकी पहुंच बढ़ाने की योजना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Ads Up

 


Ads Down